अनूप दुबे, कटनी (ढीमरखेड़ा)। कटनी जिले के ढीमरखेड़ा से फर्जीवाड़े का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर दो युवकों ने क्षेत्र 9 किसानों से पट्टा बनवाने के नाम पर 2 लाख 17 की राशि वसूल कर लिए। शिकायत मिलने पर तहसीलदार नितिन पटेल ने दोनों युवकों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़ें: बालाघाट में बड़ी कार्रवाई: ढाबे से पकड़ाए उड़ीसा के दो गांजा तस्कर, 11 लाख का 22 KG माल बरामद
थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी ने बताया कि ढीमरखेड़ा तहसीलदार नितिन पटेल की शिकायत पर कछार गांव बड़ा निवासी दीपक लोधी और गौरा गौरी निवासी लक्ष्मण गोंड के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: जेब में शराब, हाथ में बीड़ी: नशेड़ी शिक्षक ने छात्रों के बीच किया नशा, Video Viral
आपको बता दें कि तहसील क्षेत्र में शासकीय कार्यों को करवाने के लिए तरह-तरह के फर्जीवाड़े के मामले सामने आ रहे हैं। जिन्हें लेकर पुलिस और प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्षेत्र में चर्चा का विषय है कि अगर पुलिस मामले में सफलता से जांच करेगी तो अभी और भी गंभीर मामले खुलने की संभावना है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


