सत्या राजपूत, रायपुर। राजधानी रायपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और खराब खाद्य सामग्री के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में लालपुर स्थित होलसेल फल मार्केट में सघन निरीक्षण करते हुए विभागीय टीम ने विभिन्न फलों के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए, वहीं करीब 40 किलो सड़े-गले फल मौके पर ही नष्ट कराए गए।

narayana

नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल तथा कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को लालपुर स्थित थोक फल बाजार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यापारियों द्वारा बेचे जा रहे फलों की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच की गई।

इस दौरान टीम ने तरबूज के 2, अनार का 1, आम का 1 और मौसंबी का 1, कुल 5 नमूने संग्रहित किए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान टीम को बाजार में रखे लगभग 40 किलोग्राम सड़े-गले फल मिले, जिन्हें तत्काल नष्ट कराया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य प्रयोगशाला से जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध खाद्य सामग्री की सूचना विभाग को दें।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H