शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में कांग्रेस के मंच पर वरिष्ठ नेताओं का कथित तौर पर अपमान किया गया। Cyclothon के मंच पर दो पूर्व मंत्रियों के साथ धक्का-मुक्की की गई। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

कांग्रेस ने नीट समेत अन्य सरकारी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक के खिलाफ आयोजित की गई दो दिवसीय ‘जेन-जी साइक्लोथॉन’ (Gen-Z Cyclothon) का बुधवार को भोपाल में समापन हुआ। इस दौरान बेहद हैरान करने वाली घटना देखने को मिली।

दरअसल, कांग्रेस के मंच पर जीतू पटवारी के बगल में आरिफ मसूद, सज्जन वर्मा समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे। तभी कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने आगे आने के लिए सज्जन वर्मा और सुखदेव पांसे को धक्का दे दिया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पार्टी में नेताओं के सम्मान और कद को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m