कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में आश्रम के लिए जमीन दिलाने के नाम पर एक साध्वी से 20 लाख रुपए की ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

READ MORE: दर्दनाक हादसा: चलते-चलते आग का गोला बनी एम्बुलेंस, चालक की जिंदा जलकर मौत   

जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली साध्वी आत्मनिष्ठा उर्फ लता सिंह ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उनकी मुलाकात परविंदर गुजराल उर्फ मोंटी से हुई थी। आरोपी ने बरेला क्षेत्र में स्थित करीब 3 एकड़ जमीन दिलाने का भरोसा दिलाया था।

बताया जा रहा है कि जमीन का सौदा 30 लाख रुपए में तय हुआ था, जिसके लिए आरोपी ने 20 लाख रुपए एडवांस के तौर पर ले लिए। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जमीन का सौदा पूरा नहीं हो पाया।

READ MORE: पत्नी बताकर चोरी-छिपे प्रेमिका का अंतिम संस्कार करने पहुंचा युवक: पूछताछ में खुला लिव-इन रिलेशनशिप का राज, पुलिस के सामने प्रेमी ने उगला सच 

जब साध्वी ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी टालमटोल करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m