सुरेश पाण्डेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली बैढ़न पुलिस ने ब्लैकमेलिंग के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर एक डॉक्टर का वीडियो कॉलिंग के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर उनसे 5 लाख रुपये की मांग की थी।
यह भी पढ़ें: Bhojshala Dispute: हाईकोर्ट का आज आएगा ऐतिहासिक फैसला, अभेद किले में तब्दील हुआ भोजशाला, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
शिकायत के अनुसार, बैढ़न निवासी पीड़ित डॉक्टर की पहचान इलाज के दौरान 24 वर्षीय साक्षी नामक युवती से हुई थी। धीरे-धीरे फोन पर बातचीत बढ़ी। आरोप है कि 8 मई 2026 को साक्षी ने डॉक्टर को वीडियो कॉल किया और चालाकी से उनका आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
यह भी पढ़ें: MP में इस जानलेवा बीमारी की दस्तक: 22 साल का युवक संक्रमित, लीवर और किडनी तक हो सकती है फेल
इसके बाद वह अपने एक साथी के साथ मिलकर डॉक्टर को धमकाने लगी कि अगर 5 लाख रुपये नहीं दिए, तो वीडियो उनकी पत्नी को भेज दिया जाएगा और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए जाल बिछाकर मुख्य आरोपी को धर दबोचा। वहीं एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ब्लैकमेलिंग में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

