Goa-Delhi IndiGo Flight Emergency Landing: इस वक्त की बड़ी खबर दक्षिणी राज्य गोवा से आया है। गोवा-दिल्ली इंडिगो विमान की इमजेंसी लैंडिंग कराई गई है। गोवा से दिल्ली आ रही इंडिगो विमान का इंजन फेल (IndiGo flight engine fail) होने पर मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिग कराई गई है। गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 के इंजन में उड़ान भरने के तुरंत बाद खराबी आ गई, जिसके कारण इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फिलहाल सभी 229 यात्री सुरक्षित हैं।

इंडिगो की फ्लाइट आज सुबह गोवा से दिल्ली के लिए उड़ी थी। थोड़ी देर बाद ही बीच आसमान में फ्लाइट क एक इंजन फेल हो गया। इसके बाद विमान को वापस गोवा भेज दिया गया और मोपा एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

जानकारी के मुताबिक गोवा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6E 2102 (GOX-DEL) ने सुबह करीब 9:16 बजे गोवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। विमान में 229 यात्री सवार थे। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान के एक इंजन में खराबी की जानकारी सामने आई। इंजन में खराबी की सूचना मिलने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने करीब 9:30 बजे फुल इमरजेंसी घोषित कर दी। विमान सुबह 9:51 बजे रनवे 28 पर सुरक्षित उतरा और स्टैंड 6 पर पार्क हो गया। एटीसी ने 10:03 बजे इमरजेंसी खत्म कर दी।

फिलहाल इंजन में किस तरह की तकनीकी खराबी आई थी। इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। इंडिगो की ओर से भी घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।

14,000 फीट की ऊंचाई पर इंजन फेल

फ्लाइट राडार 24 के मुताबिक, विमान दक्षिणी महाराष्ट्र के तट के पास से लौट रहा था। हवाई अड्डे की तरफ मुड़ते समय करीब 14,000 फीट की ऊंचाई पर था। यह फ्लाइट पहले सुबह 11:45 बजे दिल्ली पहुंचने वाली थी। हालांकि अब दोपहर 3:30 बजे के लिए दोबारा तय की गई है।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m