गौरव जैन, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला नगरपालिका की घोर लापरवाही सामने आई है। एक ओर लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हजारों लीटर पानी बेवजह बहाया जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच गौरेला नगरपालिका क्षेत्र में जल संकट गहराता जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार कर्मचारियों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही। पानी की एक-एक बूंद कीमती है जैसे संदेशों को ठेंगा दिखाती एक तस्वीर गौरेला से सामने आई है, जहां पानी की टंकी से घंटों तक हजारों लीटर पानी बर्बाद होकर नालियों में बहता रहा।

मामला गौरेला नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 03 का है। बीती रात आधी रात के बाद यहां स्थित मुख्य पानी की टंकी ओवरफ्लो (Overflow) होने लगी। स्थिति ऐसी थी कि टंकी से गिरता पानी किसी झरने (Waterfall) जैसा दिखाई दे रहा था। टंकी भर जाने के बाद भी समय रहते ऑपरेटर द्वारा पंप बंद नहीं किया गया, जिसके चलते हजारों लीटर शुद्ध पेयजल सड़कों से होते हुए नालियों में बह गया। हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान मौके पर सुध लेने वाला कोई मौजूद नहीं था।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इससे पहले भी इसी तरह टंकी से लाखों लीटर पानी बह चुका है। लोगों ने इस पूरी बर्बादी के लिए वाटर ऑपरेटर की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि समय पर बोर पंप बंद नहीं किया गया, जिससे यह स्थिति निर्मित हुई। इसी टंकी से नगर के अधिकांश हिस्सों में जलापूर्ति की जाती है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

