सुनील उपाध्याय, छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में ‘सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा’ का भव्य और उत्साहपूर्ण शुभारंभ हो गया है। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन आयोजित इस यात्रा में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से हजारों भक्त अपने परिवारों के साथ बागेश्वर धाम पहुंचे हैं। इस 500 किलोमीटर लंबी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है।
हनुमान चालीसा के साथ यात्रा शुभारंभ
रथ यात्रा के प्रारंभ होने से पहले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बालाजी महाराज के दरबार में पहुंचकर दर्शन और पूजन किया। इसके पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिसके बाद इस विशाल रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
Sharad Navratri 2026: पहले दिन मां हरसिद्धि में उमड़े श्रद्धालु, सुबह से दर्शन के लिए लगी कतारें,
दिग्गज संतों और हस्तियों की मौजूदगी
सनातन एकता के इस महाअभियान में शामिल होने के लिए देश के कई प्रतिष्ठित संत और कथावाचक बागेश्वर धाम पहुंचे हैं। यात्रा और शुभारंभ समारोह में मुख्य रूप से- अयोध्या के प्रसिद्ध संत राजू दास महाराज, प्रख्यात कथावाचिका चित्रलेखा जी, संत इंद्रेश उपाध्याय सहित देश भर से आए कई अन्य संत-महात्मा और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
5 जिलों का सफर और 500 किमी की यात्रा
बागेश्वर सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में यह रथ यात्रा बुंदेलखंड के 5 प्रमुख जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान यह यात्रा कुल 500 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यात्रा के मार्ग में आने वाले विभिन्न शहरों और गांवों में जगह-जगह भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं, और समापन पर एक विशाल हवन का आयोजन किया जाएगा।
पॉवर गॉसिप: आम को आगे कर खास बना रहे दबाव… हारे बैठे, लेकिन हैं मंत्रीजी… नेताजी की डीपी…
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

