GT vs KKR IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 25वें मुकाबले में शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच मुकाबला खेला गया। गुजरात टाइटंस ने शानदार लय बरकरार रखते हुए लगातार तीसरी जीत दर्ज की और कोलकाता को 5 विकेट से हरा दिया। 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया, जिसमें कप्तान शुभमन गिल की 86 रन की शानदार पारी ने अहम भूमिका निभाई।

कोलकाता की पारी (GT vs KKR IPL 2026)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम निर्धारित ओवरों में 180 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कैमरून ग्रीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 55 गेंदों में 79 रन बनाए। हालांकि, अन्य बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे सके। सुनील नरेन बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि कार्तिक त्यागी 6 रन बनाकर रनआउट हुए।

गुजरात की गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं मोहम्मद सिराज और अशोक शर्मा को 2-2 विकेट मिले, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान ने 1-1 विकेट हासिल किया।

शुभमन गिल ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत संतुलित रही। साई सुदर्शन ने 22 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 50 गेंदों में 86 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं जोस बटलर ने 25 रन, वॉशिंगटन सुंदर ने 13 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 19 रन का योगदान दिया। अंत में राहुल तेवतिया और शाहरुख खान ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया।

कोलकाता की ओर से गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए, जबकि वैभव अरोड़ा, सुनील नरेन और रमणदीप सिंह को 1-1 सफलता मिली।

गुजरात पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर

इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। साथ ही टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 (GT vs KKR IPL 2026)

गुजरात टाइटंस (GT) : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शाहरुख खान।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) : टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, अनूकुल रॉय, वैभव अरोरा, कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: वरुण चक्रवर्ती।