GT vs KKR IPL 2026 : आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

कोलकाता (KKR) ने इस सीजन अब तक पांच मैच खेले हैं, लेकिन टीम को अभी भी पहली जीत का इंतजार है। टीम को एकमात्र अंक पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच रद्द होने पर मिला था। अंक तालिका में केकेआर फिलहाल सबसे आखिरी स्थान पर है।
वहीं गुजरात टाइटंस ने अपने पहले चार मैचों में से दो में जीत दर्ज की है और दो में हार का सामना किया है। टीम का प्रदर्शन इस सीजन अब तक ठीक-ठाक रहा है। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा टीम के लिए टॉप विकेट टेकर हैं, जबकि बल्लेबाजी में शुभमन गिल ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। जोस बटलर भी अच्छी फॉर्म में नजर आ चुके हैं। ऐसे में केकेआर के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होगा।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यह एक ‘पाटा’ विकेट है, जहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 175-180 रन रहता है, जिससे आज हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (GT vs KKR)
गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक चार मुकाबले खेले गए हैं। इनमें गुजरात टाइटंस का पलड़ा भारी रहा है। गुजरात ने तीन मैच जीते हैं, जबकि केकेआर को एक मैच में जीत मिली है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सिफर्ट, सुनील नरेन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रामनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
इम्पैक्ट प्लेयर: वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, मनीष पांडेय
गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अशोक शर्मा, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
इम्पैक्ट प्लेयर: जेसन होल्डर, शाहरुख खान, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत
कहां देखें लाइव मैच?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

