GT vs PBKS IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हेडर खेला जा रहा है। दिन के दूसरे और सीजन के 46वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टीमें आमने-सामने हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में GT के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसके बाद पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 163 रन बनाए। अब गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।

मैच की शुरुआत में PBKS की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और टीम ने 9 ओवर में 47 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद युवा बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे ने शानदार पारी खेलते हुए मोर्चा संभाला। उन्होंने 29 गेंदों में 57 रन की तेजतर्रार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उनका साथ मार्कस स्टोइनिस ने दिया, जिन्होंने 40 रन बनाए। वहीं, मार्को जानसन ने 20, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 19 और प्रभसिमरन सिंह ने 15 रन का योगदान दिया।

गुजरात टाइटंस की ओर से गेंदबाजी में जेसन होल्डर सबसे सफल रहे और उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 2-2 विकेट झटके।

GT और PBKS की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस (GT)

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र

पंजाब किंग्स (PBKS)

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर: हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, विजयकुमार विशक, मुशीर खान, मिशेल ओवेन

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H