GT vs RCB IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 42वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम आमने-सामने हैं। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा है। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

यह इस सीजन में दोनों टीमों की दूसरी भिड़ंत है। रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की कप्तानी वाली RCB ने अब तक खेले गए 8 मैचों में से 6 में जीत हासिल की है और 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। वहीं शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुवाई वाली GT ने 8 में से 4 मैच जीते और 4 हारे हैं, जिससे टीम 8 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (GT vs RCB)

आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच अब तक कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। दोनों टीमों के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं, जिनमें RCB ने 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि GT को 3 मैचों में सफलता मिली है। आज के मुकाबले में गुजरात टाइटंस की नजरें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को बराबर करने पर होंगी। अहमदाबाद में दोनों टीमों का अब तक सिर्फ एक बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें RCB ने जीत दर्ज की थी।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे हाई-स्कोरिंग मुकाबलों की संभावना बनी रहती है। इसी कारण इस मैदान पर कप्तान अक्सर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं, क्योंकि बाद में लक्ष्य का पीछा करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

आईपीएल 2026 में अब तक इस मैदान पर दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें गुजरात टाइटंस को एक मैच में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 6 रन से हराया था, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में गुजरात ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (GT vs RCB IPL 2026)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेज़लवुड

इम्पैक्ट प्लेयर्स : रासिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, वेंकटेश अय्यर

गुजरात टाइटन्स : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

इम्पैक्ट प्लेयर्स : राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलीया

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार Star Sports नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H