GT vs SRH IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 82 रन से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए GT ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 168 रन बनाए। जवाब में 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी SRH की पूरी टीम 14.5 ओवर में सिर्फ 86 रन पर ऑल आउट हो गई और GT ने मुकाबला 82 रन से अपने नाम कर लिया।
SRH की बल्लेबाजी रही पूरी तरह फ्लॉप
रन चेज में SRH के बल्लेबाज GT के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा खाता तक नहीं खोल पाए।
टीम के लिए कप्तान पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन 14, सलिल अरोड़ा 16, स्मरण रविचंद्रन 9, ईशान किशन 9, ट्रैविस हेड 6, शिवांग कुमार 4, प्रफुल्ल हिंगे 3 और नितीश कुमार रेड्डी 2 रन बनाकर आउट हुए।
GT के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
गुजरात टाइटंस के लिए जेसन होल्डर और कागिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और राशिद खान ने 1-1 विकेट हासिल किया।
GT पहुंची पॉइंट्स टेबल के टॉप पर
इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस 12 मैचों में 8 जीत और 4 हार के साथ 16 अंकों पर पहुंचकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है।
वहीं SRH 12 मैचों में 7 जीत और 5 हार के साथ 14 अंकों पर तीसरे स्थान पर है। बेहतर नेट रन रेट के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

