GT vs SRH IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद GT ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 168 रन का स्कोर खड़ा किया है। अब SRH को मुकाबला जीतने के लिए 169 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।
GT के लिए बल्लेबाजी में सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 61 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, वाशिंगटन सुंदर ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों के अलावा निशांत संधू ने 22 रन का योगदान दिया। जेसन होल्डर 11 और राहुल तेवतिया 4 रन बनाकर नॉट आउट रहे।
SRH के लिए गेंदबाजी में प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट झटके। उनके अलावा कप्तान पैट कमिंस को 1 सफलता मिली।
GT और SRH की प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस (GT)
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, निशांत सिंधु, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (सी), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे
इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शाम 7:30 बजे से टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

