कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अपराधियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर और जिला दंडाधिकारी रुचिका चौहान ने पांच आदतन अपराधियों को छह-छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

READ MORE: MP के 300 उमराह यात्री खाड़ी देशों में फंसे! उड़ानें रद्द, 4-5 गुना महंगे हुए टिकट; वतन वापसी की गुहार

जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक, जिला बदर किए गए अपराधियों में अमन यादव निवासी बड़ा गांव मुरार, उदयभान गुर्जर निवासी सिरोल, अरविंद यादव निवासी आर्मी चौराहा के पास बड़ा गांव, राजवीर जाटव निवासी ग्राम रनगवां, हाल निवासी सिरोल कॉलोनी, और नितिन यादव निवासी आर्मी चौराहा बड़ा गांव शामिल हैं।

READ MORE: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना: छोटी बहन की मौत के सदमे में बड़ी बहन ने भी बच्चों संग कुएं में कूदकर दी जान; दो सगी बहनों समेत 6 की मौत

कलेक्टर रुचिका चौहान ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदनों के आधार पर इन पांचों के खिलाफ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। सभी को छह-छह महीने की अवधि के लिए जिलाबदर किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई को जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। ग्वालियर जिला प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी। अब जिलाबदर आदेशों का पालन कराने की जिम्मेदारी पुलिस की होगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m