कर्ण मिश्रा, ग्वालियार। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज में साथ में पढ़ने वाली मेडिकल छात्रा के साथ जबरदस्ती और यौन उत्पीड़न की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मेडिकल कॉलेज के ही एक छात्र पर दोस्ती का दबाव बनाने, पीछा करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगा है। छात्रा की शिकायत पर झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
READ MORE:कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म कर फोटो वायरल करने की दी धमकी, ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
दरअसल, पीड़ित छात्रा और आरोपी नीतेश कुशवाह दोनों गजराराजा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई करते हैं। पढ़ाई के दौरान दोनों की पहचान हुई थी। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने दोस्ती के बहाने उस पर नजदीकियां बढ़ाने और संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब छात्रा ने उसके इरादों को भांपते हुए दूरी बना ली तो आरोपी उसका पीछा करने लगा और जबरन बातचीत करने की कोशिश करने लगा। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने कॉलेज के शिक्षकों से भी शिकायत की थी, लेकिन इसके बावजूद आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं।
READ MORE: नींद की झपकी ने परिवार को पहुंचाया 25 फीट गहरी खाई में, पिता के साहस ने बचाई चारों की जान
छात्रा के मुताबिक, 28 अक्टूबर को वह एक हजार बिस्तर अस्पताल में मौजूद थी। इसी दौरान आरोपी नीतेश वहां पहुंचा और उसकी गाड़ी की चाबी छीन ली। इसके बाद उसे अपने साथ चलने के लिए मजबूर किया और खींचकर गर्ल्स वॉशरूम में ले गया। आरोप है कि यहां आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उसे जान से मारने और बदनाम करने की धमकी भी दी। घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा ने अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई और फिर झांसी रोड थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ पीछा करने, यौन उत्पीड़न के प्रयास, मारपीट, धमकी और रास्ता रोकने सहित एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी छात्र नीतेश कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

