कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। एमपी के ग्वालियर में नगर निगम के स्वच्छता संवाद कार्यक्रम में वैसे तो कई मेहमान पहुंचे थे, लेकिन एक मेहमान ऐसा आया कि वहां मौजूद सैकड़ों लोग सन्न रह गए। जी हां, नगर निगम के इस कार्यक्रम में साक्षात एक सांप भी पहुंच गया। अब सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि इंसानों के साथ-साथ यह सांप भी वहां ‘स्वच्छता का संकल्प’ लेने पहुंचा था।
यह भी पढ़ें: सीख से ज्यादा ‘साख’ जरूरी! BJP MLA के आगे PM की सलाह बेअसर, 200 गाड़ियों के काफिले के साथ चले प्रीतम लोधी, Video Viral
ये तस्वीरें ग्वालियर की हैं, जहां स्वच्छता को लेकर संवाद चल रहा था। लोग स्वच्छता का पाठ सुन रहे थे, तभी अचानक महफिल में इस अनोखे मेहमान की एंट्री होती है। सैकड़ों की भीड़ के बीच से गुजरते हुए यह सांप सीधे मंच यानी स्टेज की तरफ बढ़ने लगा। मानो इसे भी मंच पर जाकर स्वच्छता की शपथ लेनी हो। अचानक सांप के आने से कुछ देर के लिए कार्यक्रम में सन्नाटा जरूर छा गया। लेकिन लोगों ने संयम नहीं खोया।वहां मौजूद लोग इस ‘विशेष मेहमान’ का वीडियो बनाने लगे और इसे शांति से रास्ता दे दिया।
यह भी पढ़ें: मुस्लिम युवक की पिटाई के दौरान इस्लाम को लेकर विवादित टिप्पणी, देर रात सड़क पर उतरा समाज, अल्लाह हू अकबर के लगाए नारे
सांप भी बिना किसी को परेशान किए चुपचाप आगे की तरफ निकल गया। राहत की बात यह रही कि स्वच्छता संवाद में हिस्सा लेने पहुंचा यह सांप बिल्कुल जहरीला नहीं था। यह ‘सैंड बोआ’ यानी ‘दोमुंहा’ सांप था, जो बेहद शांत स्वभाव का माना जाता है। बिना किसी को नुकसान पहुंचाए यह अनोखा मेहमान कुछ ही देर में कार्यक्रम से विदा हो गया, जिसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों ने चैन की सांस ली। ग्वालियर के इस कार्यक्रम से यह तो साफ हो गया कि स्वच्छता का संदेश अब सिर्फ इंसानों तक ही सीमित नहीं रहा। फिलहाल यह मजेदार वीडियो हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

