नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में प्यारेलाल कुशवाहा नामक शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शख्स ने मौत से पहले एक वीडियो बनाया जिसमें अपने मामा के बेटों पर पत्नी का रेप करने और उसका घर बर्बाद करने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है।
यह भी पढ़ें: 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मामा ने घर पर अकेला पाकर की दरिंदगी, 4 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
प्यारेलाल कुशवाहा ने वीडियो में कहा कि 2 लोगों ने उसका परिवार पूरे तरीके से बिखेर दिया और उसे इस रास्ते पर लाकर खड़ा कर दिया कि वह सुसाइड करने पर विवश हो गया। उसके छोटे मामा के बेटे रवि कुशवाहा ने पत्नी को झूठे प्रेम जाल में फंसाकर अश्लील तस्वीरें ली जो उसके मोबाइल पर मौजूद है।
यह भी पढ़ें: कुत्ते ने कराई ऐसी लड़ाई कि पहुंच गया मामला थानेः चाची पर ईंट चली, भतीजे को उसी कुत्ते ने काटा, मामला दर्ज
रवि ने पत्नी से वीडियो कॉल करवाए और ब्लैकमेल कर 1 साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। इस घटना में उसके बड़े मामा के बेटे अमित कुशवाहा ने जो वकील है। लगातार बीवी के साथ बलात्कार करना, दबाव बनाकर दिन-रात जब मर्जी आए शारीरिक संबंध बनाना। बच्चों और पति को जान से मारने की धमकी देना। वीडियो में उन्होंने सीएम डॉ. मोहन यादव, कलेक्टर समेत सभी लोगों से आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


