अखिलेश बिल्लौरे, हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में मंगलवार को जिला पंचायत परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय हंगामा मच गया जब काया गांव की महिलाएं गांव में बिक रही अवैध शराब की शिकायत लेकर पहुंची। जनसुनवाई में महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारी के सामने अपनी समस्या रखी तो अधिकारी ने उनके साथ बदसलूकी की। इस पर वहां मौजूद लोगों ने भी आपत्ति जताई और अधिकारी को महिलाओं से सम्मानपूर्वक बात करने की नसीहत दी।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश से हावड़ा, फिर जम्मू-कश्मीर… ‘डंकी रूट’ से म्यांमार की युवतियों की मानव तस्करी! 4 बरामद, अब NIA करेगी जांच
कलेक्टर सिद्धार्थ जैन और एसपी शशांक से की मुलाकात
काया गांव की महिलाओं का कहना है कि वे लंबे समय से अवैध शराब के कारण बर्बाद हो रहे परिवारों और खराब हो रहे सामाजिक माहौल से परेशान हैं। आबकारी अधिकारी के जवाब से असंतुष्ट होकर महिलाएं लगभग एक घंटे तक कलेक्टर से मिलने के लिए इंतजार करती रहीं। इसके बाद उन्होंने कलेक्टर सिद्धार्थ जैन और एसपी शशांक के समक्ष अपनी पूरी जानकारी रखी।
ये भी पढ़ें: शुगर मिल में बड़ा हादसा: 60 फीट ऊंचाई से गिरने से मजदूर की मौत, बिना सेफ्टी उपकरण काम कराने का आरोप
एसपी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी शशांक ने महिलाओं की बात ध्यान से सुनी और गांव में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया। एसपी से मिले ठोस आश्वासन के बाद ही महिलाओं का आक्रोश शांत हुआ और वे अपने गांव वापस लौटीं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

