अखिलेश बिल्लौरे, हरदा। School Bus Overturn: जिले ग्राम नांदरा क्षेत्र में संस्कार विद्यापीठ की स्कूली बच्चों से भरी बस अचानक पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार बच्चों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। गनीमत रही कि हादसा बड़ा रूप नहीं ले सका।

यह भी पढ़ें: फ्लाईओवर पर ट्रक के सामने सोना पड़ा भारी: ब्रेक फेल होने से खुद के ही ट्रक के नीचे दबकर ड्राइवर की मौत

हादसे के बाद स्कूल बसों की फिटनेस और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि दुर्घटनाग्रस्त बस के पास फिटनेस प्रमाण-पत्र नहीं था।

यह भी पढ़ें: मंडला में NH-30 पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत; पहचान में जुटी पुलिस

अभिभावकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और स्कूल की सभी बसों की फिटनेस, परमिट, बीमा, चालक के लाइसेंस सहित तकनीकी स्थिति की जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि बच्चों की जिंदगी के साथ लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m