पवन राय, मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां मोतीनाला थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर मंगली गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
READ MORE: विवेक मीणा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश सौरव घायल, अस्पताल में भर्ती
जानकारी के मुताबिक, सुबह के समय ग्रामीणों की नजर नेशनल हाईवे-30 पर सड़क किनारे पड़े एक युवक पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और 112 आपातकालीन सेवा को दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को देखा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मोतीनाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
READ MORE: ‘स्मार्टगिरी’ पड़ी भारी: कान में फोन… हाथ से गई गाड़ी और कट गया 4500 का भारी-भरकम चालान!
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक सड़क पर पैदल जा रहा था या किसी अन्य माध्यम से वहां पहुंचा था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



