कुमार इंदर, जबलपुर। जिले के मदन महल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर की अपनी ही एक छोटी सी चूक के कारण जान चली गई। ट्रक में तकनीकी खराबी आने के बाद हैंड ब्रेक लगाकर उसके ठीक आगे सो रहे ड्राइवर की, अचानक ब्रेक फेल होने से ट्रक के नीचे कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई।
फ्लाईओवर पर पार्क कर आगे ही सो गया था ड्राइवर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मदन महल स्थित फ्लाईओवर के ऊपर एक ट्रक में अचानक खराबी आ गई थी। ट्रक ड्राइवर, जो खुद ही उस गाड़ी का मालिक भी था, ने ट्रक को फ्लाईओवर पर ही पार्क कर दिया और हैंड ब्रेक लगाकर उसके ठीक आगे सड़क पर सो गया।
अचानक फेल हुआ हैंड ब्रेक, डिवाइडर से टकराया ट्रक
इसी दौरान अचानक ट्रक का हैंड ब्रेक फेल हो गया और ढलान होने के कारण ट्रक आगे की ओर लुढ़क गया। जमीन पर सो रहा ड्राइवर जब तक संभल पाता, अनियंत्रित ट्रक उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया और सीधे डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में गंभीर चोटें आने के कारण ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।
9 करोड़ का स्मार्ट ‘NMT ट्रैक’ हुआ बदहाल: 2 करोड़ की कीमती लाइटें चोरी, पार्किंग और दुकानों
हनुमानताल का रहने वाला था मृतक
घटना की सूचना मिलते ही मदन महल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी आयुष जाखड़ ने बताया कि मृतक जबलपुर के हनुमानताल इलाके का रहने वाला था और स्वयं ही ट्रक का मालिक व चालक था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
दुकानों की सीलिंग के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारीः गुजरात मॉडल पर मास्टर प्लान लागू करने की मांग
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



