शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में नगर निगम द्वारा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों (दुकानों) पर की जा रही सीलिंग की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। सीलिंग कार्रवाई के विरोध में नए और पुराने शहर के सैकड़ों व्यापारी सड़कों पर उतर आए और रोशनपुरा चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए चक्काजाम कर दिया। व्यापारी इस पूरी समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए गुजरात मॉडल की तर्ज पर नया मास्टर प्लान लागू करने की मांग कर रहे हैं।
हाथों में थाली-तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन
रोशनपुरा चौराहे पर जवाहर भवन के सामने सड़कों पर बैठे व्यापारियों ने हाथों में तख्तियां और थालियां लेकर अनोखे अंदाज में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी व्यापारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखने की मांग पर अड़े रहे।
उज्जैन सिंहस्थ-2028ः मुख्यमंत्री डॉ मोहन बोले- मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण
पुलिस ने की कड़ी बाड़ाबंदी, तीन जगह लगाए बेरिकेड्स
व्यापारियों के उग्र प्रदर्शन और स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने नए शहर की ओर से आ रहे व्यापारियों को रोकने के लिए ‘टॉप एंड टाउन’ से लेकर ‘रोशनपुरा’ तक तीन अलग-अलग स्थानों पर कड़ी बेरिकेडिंग की। पुलिस द्वारा रोके जाने पर नाराज व्यापारियों ने ताली और थाली बजाकर अपना विरोध जताया।
‘गुजरात मॉडल पर लागू हो मास्टर प्लान’
व्यापारियों का कहना है कि वर्षों से भोपाल का नया मास्टर प्लान अटका हुआ है, जिसकी वजह से दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि जब तक मास्टर प्लान लागू नहीं होता, तब तक सीलिंग की कार्रवाई तुरंत रोकी जाए या फिर गुजरात मॉडल के तहत मास्टर प्लान लागू कर व्यापारियों को राहत दी जाए।
दिग्विजय सिंह का अपनी ही पार्टी के नेताओं पर हमला: बोले- ‘जब RSS पर सवाल उठाता था तो कांग्रेस नेता इसे मेरा निजी बयान बताते थे’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



