शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान बीबी जागीर कौर के लिए अपशब्द का प्रयोग किया था जिसके बाद खुद महिला आयोग ने इसपर संज्ञान ले कर नोटिस जारी किया था। अब इसके बाद आयोग ने नोटिस में उन्हें 17 दिसंबर तक जवाब देने के लिए कहा है। बड़ी बात है कि अगर उन्होंने इस नोटिस का जवाब सही समय पर नहीं देगा दिया तो उन पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
कहीं इससे अलग इस मामले में अब धाम खुद सफाई देते हुए भी नजर आए हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद खुद ही हरजिंदर सिंह धाम ने श्री अकाल तख्त साहिब को माफीनामा भेज दिया। माफीनामे में उन्होंने कहा कि फोन पर बात करते समय अनजाने में मुझसे कुछ आपत्तिजनक शब्द निकल गए।

उन्होंने कहा है कि इस पद की गरिमा के विपरीत भाषा के लिए मैं माफी मांगता हूं। मैं बीबी जागीर कौर और सभी महिलाओं से माफी मांगता हूं। अकाल तख्त साहिब सभी सिखों के लिए सर्वोच्च है। मैं अकाल तख्त साहिब के किसी भी आदेश का पालन करूंगा। आपको बता दें कि अब उन्हें 17 दिसंबर तक जवाब देने के लिए कहा गया है।
- Video: जन्मदिन के जश्न में बवाल, शोर-शराबे का विरोध करने पर न्यायिक अधिकारी से मारपीट
- ‘हम रामजी वाले हैं… तुम्हारे वाले बहुत ज्यादा टेढ़े हैं’, श्रीकृष्ण को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान, कहा- बंसी बजाना खेल है
- पंचकूला के सरकारी स्कूल में क्या हुआ था? बच्ची पर हमले के बाद प्रिंसिपल सस्पेंड
- बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक लखनऊ रेफर
- MP Foundation Day: CM डॉ. मोहन ने राज्योत्सव का किया शुभारंभ, सिंगर मोनाली ठाकुर के गीतों ने किया श्रोताओं को मंत्रमुग्ध
