Train Cancelled List : रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन के निर्माण एवं कमीशनिंग कार्य के लिए विशेष ट्रैफिक और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। इसके चलते कई मेमू और डेमू यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

narayana

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन क्रमांक-06 के निर्माण एवं कमीशनिंग कार्य पूर्ण होने के बाद स्टेशन पर एक अतिरिक्त लूप लाइन उपलब्ध हो जाएगी। इसके साथ ही दुर्ग स्टेशन के मालगोदाम से संबंधित कार्यों को रसमड़ा स्थानांतरित करने में सुविधा मिलेगी, जिससे दुर्ग स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों को गति मिलेगी।

इस प्रकार रहेगा ब्लॉक

09 जून 2026 को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के तहत लाइन क्रमांक-05 पर शाम 6 बजे से रात 10:30 बजे तक 4 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक रहेगा।
10 जून 2026 को डाउन मुख्य आउटर संयुक्त लाइन पर शाम 6 बजे से रात 10:30 बजे तक 4 घंटे 30 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा।
मुख्य नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 11 जून 2026 को सुबह 11:30 बजे से शुरू होकर 12 जून 2026 को तड़के 2:30 बजे तक चलेगा। यह कार्य कुल 15 घंटे की अवधि में पूरा किया जाएगा।

रद्द रहने वाली ट्रेनें (Train Cancelled)

गाड़ी संख्या 68709 रायपुर-डोंगरगढ़ (10 एवं 11 जून)
गाड़ी संख्या 68710 डोंगरगढ़-रायपुर (11 एवं 12 जून)
गाड़ी संख्या 68711 डोंगरगढ़-गोंदिया (10 एवं 11 जून)
गाड़ी संख्या 68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ (10 एवं 11 जून)
गाड़ी संख्या 68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (10 एवं 11 जून)
गाड़ी संख्या 68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया (10 एवं 11 जून)
गाड़ी संख्या 68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बालाघाट (10 एवं 11 जून)
गाड़ी संख्या 68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी (10 एवं 11 जून)

आंशिक रूप से निरस्त ट्रेनें

गाड़ी संख्या 68705 रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर 10 एवं 11 जून को केवल दुर्ग तक संचालित होगी। दुर्ग-डोंगरगढ़ खंड में इसकी सेवा निरस्त रहेगी।
गाड़ी संख्या 68706 डोंगरगढ़-बिलासपुर पैसेंजर 10 एवं 11 जून को दुर्ग से प्रारंभ होगी। डोंगरगढ़-दुर्ग खंड में इसकी सेवा निरस्त रहेगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H