अमृतसर : अमृतसर पुलिस ने पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल से करोड़ों रुपये की 2 किलो हेरोइन बरामद की है। इस घटना ने वर्दी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला सामने आने के बाद सबके खलबली मच गई है। हेरोइन की जब्ती करने के साथ कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि कांस्टेबल मोहाली में तैनात है और अमृतसर का रहने वाला है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना सी डिवीजन की पुलिस ने कांस्टेबल लवप्रीत सिंह उर्फ लव को गिरफ्तार कर लिया है। लवप्रीत सिंह के पास से 2 किलो हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 14 करोड़ रुपये है।

लवप्रीत सिंह अमृतसर देहाती के लोपोके पुलिस स्टेशन के तहत गांव टपियाला का रहने वाला है। उसका वर्तमान निवास रॉयल प्लाजा पुलिस स्टेशन सिटी कुराली, मोहाली में है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपी के साथ की तस्करी में और कितने लोग जुड़े है इसकी भी जानकारी ली जाएगी। मामले में कई लोगों के लिप्त होने की आशंका जताई गई है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

