अमृतसर. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर है. पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का से लगी सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपनी त्वरित प्रतिक्रिया टीमें (QRT) सक्रिय कर दी हैं. इस बीच, BSF ने सीमा के दूसरी ओर खेती करने वाले किसानों को 2 दिन में फसल कटाई का आदेश दिया है, जिससे किसानों में असमंजस की स्थिति है.

BSF ने कंटीले तारों के पार खेती करने वाले किसानों को चेतावनी दी है कि अगर स्थिति बिगड़ती है, तो उन्हें सीमा पार जाने की अनुमति नहीं मिलेगी. किसानों का कहना है कि 2 दिन में फसल कटाई संभव नहीं है और उन्होंने अधिक समय की मांग की है. यह आदेश सीमा पर बढ़ते तनाव और सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर लिया गया है.
पहलगाम हमले के बाद अटारी-वाघा सीमा पर पाकिस्तानी नागरिकों का देश छोड़ने का सिलसिला तेज हो गया है. अटारी चेक पोस्ट पर भारी भीड़ देखी जा रही है. BSF हर यात्री की कड़ी जांच के बाद ही आगे बढ़ने की अनुमति दे रही है. सरकार ने सामान्य वीजा धारकों को 27 अप्रैल और मेडिकल वीजा वालों को 29 अप्रैल तक भारत छोड़ने का आदेश दिया है.
- बंद पत्थर खदान में फ्लाई ऐश डंपिंग बंद कराने की मांग, विधायक तुलेश्वर मरकाम ने पर्यावरण मंडल को लिखा पत्र
- हरियाणा सरकार का फैसला, रिटायरमेंट से पहले IAS सुधीर राजपाल को विशेष छूट
- विकास को मिलेगी नई रफ्तार! दुनियाभर के उत्तराखंडियों को जोड़ने की तैयारी, प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के जरिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर गूंजेगी देवभूमि की पहचान
- Jamshedpur News: टाटा जू में गूंजी नन्हे शावकों की किलकारी, बाघिन सुनैना ने 3 बच्चों को दिया जन्म, नामकरण के लिए मांगे सुझाव
- सियासत के ‘मिस्टर कूल’: क्रिकेट की पिच से लेकर ‘चाउर वाले बाबा’ और अब विधानसभा के अध्यक्ष तक डॉ. रमन सिंह का अनकहा सफर
