Marco Rubio On US-India Relations: क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक 26 मई को ई दिल्ली में होगी। क्वाड (QUAD) देशों की बैठक की अध्यक्षता भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे। बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भी शामिल होंगे। भारत यात्रा से पहले विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत की ऊर्जा जरूरतों पर बड़ा बयान दिया है। मार्को रूबियो ने नई दिल्ली को अहम पार्टनर बताते हुए कहा कि भारत को जितना तेल (OIL) चाहिए अमेरिका देने को तैयार है।
स्वीडन और भारत की यात्रा पर रवाना होते समय मियामी में पत्रकारों के साथ बातचीत में रूबियो ने नई दिल्ली को एक महान साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उन्हें क्वाड देशों के मंत्रियों से मिलने का मौका मिलेगा।
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि हम उनके (भारत) साथ मिलकर बहुत अच्छा काम करते हैं। इसलिए यह एक महत्वपूर्ण यात्रा है। मुझे खुशी है कि हम यह दौरा कर पा रहे हैं क्योंकि मुझे लगता है कि हमारे पास बात करने के लिए बहुत कुछ होगा। उन्होंने आगे कहा कि हम वहां क्वाड देशों के नेताओं से भी मिलेंगे, जो कि बेहद जरूरी है. विदेश मंत्री के रूप में मेरी पहली बैठक भी क्वाड के साथ ही हुई थी। मुझे खुशी है कि अब हम यह बैठक भारत में करने जा रहे हैं और इस साल के अंत में भी हमारी एक और बैठक होगी।
उन्होंने कहा कि हम उन्हें उतनी ऊर्जा बेचना चाहते हैं, जितनी वे खरीद सकें। जाहिर है, आपने देखा होगा कि मुझे लगता है कि हम अमेरिकी उत्पादन और निर्यात के ऐतिहासिक स्तर पर हैं। वह होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के कारण भारत पर ऊर्जा की ऊंची कीमतों के प्रभाव से संबंधित एक सवाल का जवाब दे रहे थे। रूबियो ने कहा कि वे हमारे महान सहयोगी और महान साझेदार हैं। हम उनके साथ मिलकर बहुत अच्छा काम करते हैं। लिहाजा यह एक महत्वपूर्ण यात्रा है।
23 से 26 मई तक भारत में रहेंगे रुबियो
अमेरिकी विदेश मंत्री 23 मई से 26 मई तक भारत के दौरे पर रहेंगे। अपने इस चार दिवसीय दौरे के दौरान वे नई दिल्ली, कोलकाता, आगरा और जयपुर का दौरा करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि मार्को रुबियो पिछले लगभग 14 वर्षों में कोलकाता का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी विदेश मंत्री होंगे। उनसे पहले साल 2012 में तत्कालीन विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कोलकाता की यात्रा की थी। कोलकाता में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (US Consulate General) दुनिया में अमेरिका का दूसरा सबसे पुराना वाणिज्य दूतावास है।
एस जयशंकर करेंगे क्वाड की अध्यक्षता
क्वाड की बैठक 26 मई को होगी, जिसमें रूबियो, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री मोटेगी तोशिमित्सु के शामिल होने की उम्मीद है। जबकि भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर इसकी अध्यक्षता करेंगे।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

