रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के धरमपुरी के नवीन नगर परिषद कार्यालय के परिसर में स्थित पानी की टंकी पर एक महिला गोद में बच्चे को लेकर चढ़ गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। महिला के टंकी पर चढ़ने की घटना ने लोगों को चिंता में डाल दिया, बता दें कि कुछ दिन पहले भी यही महिला अपने बच्चों के साथ एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी।
READ MORE: महिला प्रधान आरक्षक का घर में मिला जला हुआ शव, पेट्रोल डलवाने निकली थी दीपा, जांच शुरू
वहीं बार-बार इस तरह की घटनाओं से पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि महिला का नाम दीपिका ठाकुर हैं जिस पर उसी के परिजन और धरमपुरी भाजपा विधायक कालुसिंह ठाकुर ने ब्लैकमेलिंग सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करवाया था। भाजपा विधायक और महिला दोनों की बातचीत की कथित आडियो रिकार्डिंग भी वायरल हुई थी।
READ MORE: ग्वालियर विवाहित महिला सुसाइड केस: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार, किले पर दुपट्टे से लटका मिला था शव
अब महिला टंकी पर चढ़ पारिवारिक एवं निजी विवाद को लेकर अपनी बात मनवाने और दबाव बनाने का प्रयास कर रही है। वही धरमपुरी विधायक पर अब भी कई गंभीर आरोप लगा रही हैं। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची गई है और महिला को समझाइश देने का प्रयास के साथ ही सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रहीं हैं। वहीं लोगों की भीड़ जमा हो गई।

