अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ही पार्टी के रिपब्लिकन सांसद ब्रायन फिट्जपैट्रिक ने घोषणा की है कि वे राष्ट्रपति के रूसी डीजल पर से प्रतिबंध हटाने के फैसले को रोकने के लिए एक द्विदलीय विधेयक पेश करेंगे. डेमोक्रेटिक सांसद भी इसका समर्थन कर सकते हैं. ट्रंप की रूस से 3 लाख टन डीजल खरीदने की डील पर अमेरिका में विवाद बढ़ गया है.

रूसी डीजल की आपूर्ति पर लगे प्रतिबंध हटाने के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले पर रोक लगाने के लिए वह एक द्विदलीय विधेयक पेश करेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस से डीजल आयात करने और प्रतिबंधों में ढील देने के फैसले को रोकने के लिए रिपब्लिकन के सांसद एक द्विदलीय विधेयक (Bipartisan Bill) ला रहे हैं. सांसद ब्रायन फिट्जपैट्रिक और डॉन बेकन ने इसकी घोषणा की है. अमेरिकी सांसदों का तर्क है कि यूक्रेन के साथ युद्ध के बीच रूस से डीजल खरीदने की मंजूरी देने से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ‘वॉर मशीन’ (War Machine) को अतिरिक्त पैसा मिलेगा.

‘कांग्रेसनल यूक्रेन कॉकस’ के सह-अध्यक्ष फिट्जपैट्रिक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम रूसी तेल की किसी भी तरह की खरीद पर रोक लगाने के लिए एक द्विदलीय विधेयक पेश करेंगे’’

ट्रम्प ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बाद रूसी डीजल पर से प्रतिबंध हटाने का यह फैसला लिया. शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत के बाद ट्रंप ने रूस से तुरंत 3 लाख टन डीजल की सप्लाई का समझौता होने की घोषणा की.

दूसरी तरफ संसद की नाराजगी इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि महज तीन हफ्ते पहले सितंबर में ही अमेरिकी कांग्रेस (संसद) ने भारी बहुमत से एक कड़ा प्रतिबंध कानून पारित किया था.

रिपब्लिकन सांसद डॉन बेकन भी बिल का समर्थन करेंगे. वह इसके सह-प्रस्तावक बनेंगे. बेकन 3 नवंबर के चुनाव में दोबारा नहीं लड़ रहे हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m