अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की को लेकर एक बड़ा ही चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ‘अब यूक्रेन को नया राष्ट्रपति चुन लेना चाहिए’. ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन रूस की रिफाइनरियों पर लगातार हमले कर रहा है और शांति समझौता नहीं करना चाहता. उन्होंने साफ-साफ कह दिया है कि अब वक्त आ गया है कि यूक्रेन अपना नया राष्ट्रपति चुन ले. उन्होंने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच यह युद्ध शुरू होने का कोई कारण नहीं था. यह अक्षमता के कारण शुरू हुआ.
ट्रंप का मानना है कि अगर 2022 में वे अमेरिका के राष्ट्रपति होते, तो रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू ही नहीं होता. ट्रंप ने कहा कि या युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की पर बड़ा हमला बोला है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेलेंस्की पर निशाना साधते हुए यूक्रेन में नया राष्ट्रपति चुनने की सलाह दी है. ट्रंप के इस बयान से पूरी दुनिया और नाटो देशों में हड़कंप मच गया है.
दरअसल, ट्रंप यूक्रेन के रूस की तेल रिफाइनरियों पर हमलों से नाराज हैं. उनका कहना है कि इन हमलों का असर दुनिया भर में ईंधन की कीमतों पर पड़ सकता है. यह बयान ऐसे समय आया है, जब रूस यूक्रेन पर लगातार हमले कर रहा है.
डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति को आईना दिखाते हुए देश की बर्बादी के आंकड़े भी खुलकर सामने रखे. उन्होंने कहा कि इस जिद और जंग के चक्कर में यूक्रेन पहले ही अपने देश का 30 प्रतिशत हिस्सा हमेशा के लिए गंवा चुका है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि जेलेंस्की रूस के साथ समझौता करने के कई मौके गंवा चुके हैं. अब उन्होंने यूक्रेन में ऐसा नया राष्ट्रपति चुनने की बात कही है, जो रूस के साथ समझौता कर सके. ट्रंप ने यह दावा भी किया कि यदि वह 2022 में अमेरिका के राष्ट्रपति होते, तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

