12 June 2026 Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का स्वामी ग्रह उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है. कुछ राशि के जातकों के लिए आज यानी 12 जून का दिन काफी शुभ होने वाला है. तो वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अशुभ हो सकता है. आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा.

मेष राशि – घर का माहौल भी अच्छा रहेगा. काम समय पर पूरे होंगे और मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा. खानपान का ध्यान रखें. नौकरी हो या बिजनेस आपको आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं.

वृषभ राशि – आज के दिन सेहत को लेकर लापरवाही नहीं करनी है. पैसों के मामले में राहत मिल सकती है. मन शांत रहेगा और कई काम आसानी से बनते नजर आएंगे. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.

मिथुन राशि – परिवार और दोस्तों का फुल सपोर्ट मिलेगा. ऑफिस में आपकी तारीफ हो सकती है. कुछ नया सीखने या करने का मौका मिल सकता है. दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिलेगी और दिन प्रोडक्टिव रहेगा.

कर्क राशि – निवेश के लिए अच्छा समय है लेकिन हड़बड़ी में कुछ भी नहीं करना है. पैसों से जुड़ा कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है. जल्दबाजी से बचें और आराम से फैसले लें. बिजनेस में भी लाभ मिलेगा. घरवालों का पूरा साथ मिलेगा.

सिंह राशि – आज के दिन आप खुश रहेंगे तो बाकी चीजों में उसका असर साफ तौर पर दिखेगा. काम में सफलता मिलेगी और लोग आपकी बात सुनेंगे. अपने लिए कुछ समय निकालें और वो करें जो आपके मन को सुकून देता है. किसी पुराने काम का अच्छा नतीजा मिल सकता है.

तुला राशि – दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताकर मन खुश रहेगा. नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है. कोशिश करें कि आपकी वजह से किसी का दिल ना दुखे. ज्यादा बाहर का खाएंगे तो दिक्कत होगी.

धनु राशि – कोशिश करें कि आज के दिन कुछ समय अपने लिए निकाल पाएं. जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला नुकसान करा सकती है. घर-परिवार में माहौल सुकून भरा होगा. नौकरी और बिजनेस में धीरे-धीरे अच्छे नतीजे मिलेंगे.

मकर राशि – ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ सकती है लेकिन उसका फायदा भी मिलेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पैसों की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. रुटीन में अब एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें. बस किसी से लेनदेन करने से बचें.

कुंभ राशि – लव लाइफ में थोड़ी कहासुनी हो सकती है लेकिन चीजें इतनी भी खराब नहीं होंगी. किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है. मन खुश रहेगा और नए आइडिया काम आएंगे. बजट बनाकर चलेंगे तो चीजें आसान होंगी.

कन्या राशि – दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बीतेगा. रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है. अपनी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा. घर और ऑफिस दोनों जगह माहौल आपके ही फेवर में रहेगा. फालतू के खर्चा ना करें.

वृश्चिक राशि – बिजनेस में थोड़ा अप्स एंड डाउन आएगा लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं है. खानपान का ध्यान रखें. नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

मीन राशि – लोगों के साथ घुल-मिलकर रहें. परिवार का साथ मिलेगा और काम में सफलता मिलने से खुशी होगी. कोई ऐसी बात ना कहने से बचे जिससे किसी का दिल टूटे. बस हड़बड़ी में कोई भी फैसला लेने से बचें.