हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में तेज रफ्तार और नशे की लत का एक और खौफनाक मामला सामने आया है। राजेंद्र नगर ब्रिज पर अनियंत्रित हुई एक थार (Thar) गाड़ी रैलिंग तोड़कर सीधे 50 फीट नीचे जा गिरी। हादसे के समय गाड़ी में दो युवक और दो युवतियां सवार थे।

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती पुलिस जांच के अनुसार, थार वाहन अत्यधिक स्पीड में था और आशंका जताई जा रही है कि चालक ने शराब के नशे में गाड़ी से नियंत्रण खो दिया था। गाड़ी अनियंत्रित होकर ब्रिज की सेफ्टी रैलिंग को तोड़ते हुए नीचे आ गिरी।

एयरबैग खुलने से बची जान

इस भीषण दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत यह रही कि टक्कर के वक्त थार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे गाड़ी में सवार अन्य लोगों की जान बाल-बाल बच गई।

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का खास प्लान: सजेगी सितारों की महफिल,

एक बड़ा टल गया क्योंकि जिस वक्त गाड़ी नीचे गिरी, उस समय वहां से कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, अन्यथा जानी नुकसान बहुत बड़ा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को क्रेन की मदद से हटवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि चालक ने शराब पी रखी थी या नहीं।

सियासत की खबरः पार्षद जीतू यादव की एमआईसी में हुई वापसी, मिला विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग का प्रभार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m