बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीतामऊ थाना क्षेत्र के तीतरोद गांव के समीप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा दोपहर करीब 11 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

READ MORE: विवाहिता ने तेजाब पीकर किया सुसाइड: घरेलू विवाद से थी परेशान, जांच में जुटी पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार महाराष्ट्र के औरंगाबाद से दिल्ली की ओर जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही सीतामऊ थाना पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों को उपचार के लिए सीतामऊ अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे में मृतकों की पहचान रविन्द्र काले, निवासी शास्त्री नगर, जवाहर कॉलोनी, औरंगाबाद तथा सचिन गंगाधर गजभारे, निवासी नाहर क्लिनिक के सामने, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। शेष मृतकों एवं घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है ।पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 

READ MORE: उफनते नाले को पार करते बाइक सवार 2 युवक बहेः रातभर सर्च ऑपरेशन के बाद शव बरामद, विधायक ने बंधाया ढांढस

प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और चालक का वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया पुलिस सड़क के सीसीटीवी निकालकर ट्रक का पता लगाने में लगी है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m