पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया. कराची से पेशावर जा रही ‘रहमान बाबा एक्सप्रेस’ की सभी 14 बोगियां मुल्तान में शेर शाह पुल के पास पटरी से उतर गयी. ट्रेन सुबह करीब 5:15 बजे शेर शाह इलाके में पटरी से उतरी. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोगों की घायल होने की खबर है. सभी 14 कोच पटरी से उतरने के बाद रेल सेवाएं बाधित हुई.

ट्रेन में करीब 500 यात्री सवार थे. राहत कार्य जारी है और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया. बचाव दलों ने यात्रियों को निकालने का अभियान शुरू कर दिया.

पाकिस्तान के पंजाब में मंगलवार को ट्रेन के एक बड़े हादसे में छह लोगों की मौत और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. मंगलवार सुबह कराची से पेशावर जा रही रहमान बाबा एक्सप्रेस पटरी से उतर गई. ट्रेन कराची से पेशावर जा रही थी, तभी मुल्तान में शेर शाह पुल के पास उसकी सभी 14 बोगियां पटरी से उतर गईं.

पुलिस के मुताबिक, हादसा मंगलवार सुबह करीब 5:15 बजे हुआ. हादसे के बाद ट्रेन में चीख-पुकार मच गई. पाकिस्तान रेलवे के प्रवक्ता बाबर अली ने बताया कि ट्रेन में करीब 500 यात्री सवार थे. प्रवक्ता ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया, जबकि बचाव दलों ने पटरी से उतरे कोचों से यात्रियों को निकालने के लिए अभियान शुरू किया.

वहीं, ट्रेन के ड्राइवर ने बताया कि जब ट्रेन शेर शाह स्टेशन से गुजर रही थी, तो उसे अचानक एक तेज झटका महसूस हुआ, जिसके बाद उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए. ट्रेन रुकने पर पता चला कि एक्सप्रेस के कुल 14 डिब्बे पटरी से उतर चुके थे. इस दुर्घटना के कारण अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल यातायात ठप हो गया है, जिससे इस रूट पर सेवाओं पर भारी असर पड़ा है.

पटरी से उतरने का कारणों का पता नहीं चल सका है. अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच की बात कही है. साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. मुल्तान के कमिश्नर अमीर करीम खान ने मौके का दौरा किया और प्रभावित यात्रियों और उनके परिवारों से मिलकर उन्हें हर मुमकिन मदद का भरोसा दिलाया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m