रणधीर परमार, छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा क्षेत्र से एक सनसनीखेज और दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने 40 वर्षीय महिला की नृशंस हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शराब के नशे में गाली-गलौज करने से नाराज होकर पति के ही दोस्त ने महिला की लाठी मारकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके दो टुकड़े कर कचरे में फेंक दिया।

4 अगस्त से लापता, 5 को मिले थे शव के टुकड़े

मामला सूरजपुरा रोड गांव का है। मृतका की पहचान 40 वर्षीय रुखसाना खान के रूप में हुई है, जो 4 अगस्त से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता थी। 5 अगस्त को गांव में कचरे के ढेर में महिला के शरीर के टुकड़े मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

शराब पीने के बाद विवाद, लाठी से वार कर ली जान

पुलिस जाँच में खुलासा हुआ कि 4 अगस्त को रुखसाना अपने पति के दोस्त और पड़ोसी बुद्ध अहिरवार के घर शराब पीने गई थी। अत्यधिक शराब पीने के बाद रुखसाना ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इस बात से आक्रोशित होकर आरोपी बुद्ध अहिरवार ने लाठी से रुखसाना के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कागजों में बना ‘तालाब चोरी’! दिल्ली से लौटे किसान को खेत में नहीं मिला तालाब, अफसरों से बोला-

शव भारी होने पर कुल्हाड़ी से किए दो हिस्से

हत्या के बाद आरोपी के सामने शव को ठिकाने लगाने की चुनौती थी। महिला का शरीर भारी होने के कारण आरोपी उसे अकेले दूर नहीं ले जा सकता था। ऐसे में आरोपी ने रात के अंधेरे में धारदार हथियार (कुल्हाड़ी/बांका) से शव को कमर से काटकर दो हिस्सों में बाँट दिया और फिर दोनों टुकड़ों को गांव के कचरे के ढेर में छुपा दिया।

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण विकास बैंक के बाबू के घर छापा, 6 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति का खुलासा

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बुद्ध अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से घटना में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ की जा रही है।

सनसनीखेज मामला: शादी के 3 दिन बाद फांसी लगाने वाली नवविवाहिता की मौत, 102 दिन चला इलाज

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m