कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी के महज तीन दिन बाद ससुराल के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने वाली नवविवाहिता ने 102 दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिरकार इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
शादी के तीसरे दिन उठाई थी खौफनाक कदम
जानकारी के अनुसार, भिंड जिले के गोहद क्षेत्र की रहने वाली सपना गुर्जर का विवाह 25 अप्रैल को ग्वालियर के लक्ष्मणगढ़ निवासी सौरभ गुर्जर के साथ हुआ था। लेकिन शादी के तीन दिन बाद ही सपना ने अपने ससुराल के बाथरूम में फांसी लगा ली। घटना की भनक लगते ही ससुराल वालों ने फंदा काटकर उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था।
बड़ा हादसाः धर्मशाला की टंकी की छत टूटने से एक मजदूर की मौत, सफाई के बाद पानी देखने चढ़ा था
102 दिन चला इलाज, मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
अस्पताल में लगातार 102 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद नवविवाहिता की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या की साजिश और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि सपना के शरीर पर चोट के निशान भी थे।
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण विकास बैंक के बाबू के घर छापा, 6 करोड़ से अधिक
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कागजों में बना ‘तालाब चोरी’! दिल्ली से लौटे किसान को खेत में नहीं मिला तालाब,
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


