विक्की आर्य, शमशाबाद(विदिशा) मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद से एक दिल दहला देने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। 1 अगस्त को हुई इस हत्या का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुआ। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। 

READ MORE: बांधवगढ़ रिजर्व में मिला बाघ का शव, इस साल 10 टाइगर की हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद किया शवदाह

जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि 30 वर्षीय खुशबुन खातून ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूछताछ शुरू कर दी। 3 अगस्त को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की गला घोटकर हत्या की गई है। 

READ MORE: जहरीला कीड़ा काटने पर दी बीपी-शुगर की दवा! मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

आरोपी सिद्दीकी की पहली पत्नी की मौत हो जाने के बाद उसने दूसरी शादी की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर पति ने आपसी विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या करना बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m