संजय विश्वकर्मा, उमरिया। भारत के टाइगर स्टेट के नाम से मशहूर मध्य प्रदेश में बाघों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बांधवगढ़ से सामने आया है जहां बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व में संदिग्ध परिस्थितियो में बाघ का शव मिला है। मानपुर बफर के मानपुर बीट में शव बरामद हुआ है। बाघ की उम्र करीब 4 से 5 साल बताई जा रहा है।
यह भी पढ़ें: दतिया की हार ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन: अब होगा एक्शन, CM हाउस में बैठक के बाद कई दिग्गजों का कटेगा पत्ता
इस बाघ की मौत के साथ इस साल 10 बाघों की मौत हो चुकी है। घटना स्थल का मेटल डिटेक्टर और डॉग स्क्वायड की सहायता से सघन तलाशी अभियान चलाया गया। NTCA की SOP के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद बाघ के शव का शवदाह किया गया। विसरा नमूने संकलित कर विस्तृत वैज्ञानिक परीक्षण के लिए उच्च प्रयोगशाला भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद बाघ की मौत का खुलासा होगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


