अमित पांडेय, डोंगरगढ़। डायल 112 वाहन में कथित लेन-देन के वायरल वीडियो को लेकर जैसे ही खबर लल्लूराम डॉट कॉम पर प्रकाशित हुई, पुलिस महकमा तुरंत एक्शन मोड में आया। जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी आरक्षक को निलंबित कर दिया।

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वायरल वीडियो में सामने आए आचरण को कर्तव्यों के विपरीत और पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला पाया गया। इसी आधार पर आरक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर रक्षित केंद्र अटैच किया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें – वर्दी पर दाग! डायल 112 में पैसे लेते दिखा आरक्षक, वायरल वीडियो ने खोली पोल, पुलिस की साख पर फिर उठे सवाल

हालांकि, इस त्वरित कार्रवाई के बीच एक बड़ा सवाल अब भी कायम है। लगातार वायरल हो रहे ऐसे मामलों के बावजूद क्या जमीनी स्तर पर पुलिसिंग में आवश्यक कसावट आ पाएगी? हर बार शिकायत, फिर खबर और उसके बाद कार्रवाई—यह क्रम कहीं न कहीं सिस्टम की आंतरिक कमजोरियों की ओर भी इशारा करता है। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम में “खबर का असर” साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन अब नजर इस बात पर रहेगी कि क्या यह सख्ती आगे भी कायम रहती है या फिर हालात पहले जैसे ही बने रहते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H