पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थक देश भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे यदि जेल में बंद नेता को इस सप्ताह अपने पार्टी सहयोगियों से मिलने की अनुमति नहीं दी जाती है. यह बयान तहरीक-ए-इंसाफ के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को चेतावनी के रूप में पाकिस्तान की सरकार को दिया. पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट के बाहर पीटीआई का प्रदर्शन शुरू हो गया है. जिसके कारण भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद एक बार फिर भारी राजनीतिक संग्राम की गवाह बन रही है. पीटीआई के नेताओं और समर्थकों ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

पाकिस्तान में सुप्रीम कोर्ट के बाहर विशाल प्रदर्शन खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी के आह्वान पर हुआ है. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई और जेल में उनके साथ हो रहे व्यवहार को लेकर पीटीआई विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है.

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर जेल में 73 वर्षीय खान को कुछ भी होता है तो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके मंत्रिमंडल के प्रमुख मंत्री जिम्मेदार होंगे.

यह पूरा मामला इमरान खान से जुड़ा है, जो 2023 से पाकिस्तान की अडियाला जेल में बंद हैं. सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने बताया था कि पार्टी के सभी सांसद गुरुवार को इमरान खान से से मिलने अडियाला जेल जाएंगे. अगर गुरुवार रात 10 बजे तक मिलने नहीं जाता है तो पूरा पाकिस्तान डी चौक बन जाएगा.

इस्लामाबाद का D-चौक देश के राजनीतिक संघर्षों और बड़े आंदोलनों का केंद्र माना जाता है. इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों और सुरक्षाबलों के बीच जमकर झड़पें यहीं हो चुकी हैं. अफरीदी ने यह भी कहा कि इमरान खान को सबसे अच्छी मेडिकल सुविधा दी जानी चाहिए, क्योंकि खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी, जिन्हें 2024 में गिरफ्तार किया गया था, दोनों की सेहत ठीक नहीं है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m