मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बेंगलुरु दौरे पर थे. यहां उन्होंने बैक टू बैक राउंड टेबल बैठकों की अध्यक्षता की. वे आ’Uttar Pradesh Global Growth Dialogue 2026′ के अंतर्गत Industry Leaders’ Roadshow में शामिल हुए. इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि नया उत्तर प्रदेश निवेश, नवाचार और उद्यमिता के लिए असीम संभावनाओं का प्रदेश है. उन्होंने प्रदेश की विकास यात्रा, निवेश-अनुकूल नीतियों, सुदृढ़ आधारभूत संरचना और सुशासन आधारित औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को रेखांकित करते हुए निवेशकों को प्रदेश की विकास यात्रा में सहभागी बनने के लिए आमंत्रित किया.
सीएम योगी ने ‘UP’s Growth Journey: Rising FDIs’ विषय पर आयोजित उच्चस्तरीय राउंडटेबल बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और निवेशकों से संवाद भी किया. बैठक में निवेश-अनुकूल नीतियों, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रिफॉर्म्स, पारदर्शी और उत्तरदायी शासन व्यवस्था, कुशल मानव संसाधन और तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र के बल पर उत्तर प्रदेश की उल्लेखनीय निवेश यात्रा को प्रस्तुत किया गया. निवेशकों ने नए उत्तर प्रदेश की कार्यसंस्कृति और निवेशक-केंद्रित दृष्टिकोण की सराहना करते हुए प्रदेश में अपने निवेश विस्तार को लेकर सकारात्मक विश्वास व्यक्त किया.
इसे भी पढ़ें : अब बेसमेंट में नहीं चला पाएंगे कोचिंग : लखनऊ अग्निकांड के बाद CM योगी का सख्त निर्देश
योगी आदित्यनाथ ने IT, ITeS, AI एवं Global Capability Centres (GCCs) पर केंद्रित उच्चस्तरीय राउंडटेबल बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों, निवेशकों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ भी संवाद किया. बैठक में उत्तर प्रदेश की सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, निवेशक-अनुकूल नीतियों, प्रतिभा-संपन्न मानव संसाधन और AI, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर और डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में भविष्य की अपार संभावनाओं और अवसरों को प्रस्तुत किया गया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत के 3S- Safety, Stability और Speed का एक मॉडल बनकर उभरा है. मजबूत Rule of Law, World-Class Infrastructure और Connectivity, Transparent Governance आज यूपी में है. Skilled Talent, Technology और Investment-Friendly Policies के साथ एक Complete Industrial Ecosystem आज नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुका है. विगत 6 वर्षों से उत्तर प्रदेश Revenue Surplus State बना हुआ है. आज यूपी भारत की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. पिछले नौ वर्षों में हमने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 3 गुना बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है.
इसे भी पढ़ें : जमीन घोटाले के आरोपों के बीच मोहन यादव के बचाव में अखिलेश, कहा- ये MP, राजस्थान, UP के CM को हटाने की साजिश
योगी ने कहा उत्तर प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है और अपने निवेशक साझेदारों को नए अवसरों और संभावनाओ के साथ आमंत्रित कर रहा है. मैं आश्वस्त करता हूं कि उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार अपने प्रत्येक Investor Partner को पूर्ण सुरक्षा और Single Window Facility उपलब्ध कराएगी. उत्तर प्रदेश के बारे में जिन संभावनाओं को उन्होंने सुना और देखा है, उन्हें वे अपने निवेश के माध्यम से स्वयं अनुभव भी करेंगे.

