Rajasthan News: राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बुधवार की शाम NH-48 पर एक महिला डीएसपी को हूटिंग करना युवकों को महंगा पड़ गया। नेशनल हाईवे पर पुलिस और प्रशासन की टीम लग्जरी बसों की चेकिंग में जुटी थी, तभी एक ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार होकर आए मनचलों ने पुलिस के सामने ही दबंगई दिखाने की कोशिश की।

क्या हुआ था NH-48 पर?
गोपालपुरा कट के पास परिवहन विभाग, डालसा (DLSA) और पुलिस की संयुक्त टीम लग्जरी स्लीपर बसों की जांच कर रही थी। बसों में फायर सेफ्टी और इमरजेंसी एग्जिट जैसे जरूरी इंतजाम चेक किए जा रहे थे। इस दौरान डीएसपी लक्ष्मी सुथार और डालसा सचिव नीलम मीणा टीम का नेतृत्व कर रही थीं। माहौल बिल्कुल शांत और काम में डूबा हुआ था। तभी पीछे से एक ब्लैक स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में आई और डीएसपी के करीब से गुजरते हुए युवकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
पुलिस को देख लहराई स्कॉर्पियो
स्कॉर्पियो में सवार 6 युवक न केवल तेज आवाज में म्यूजिक बजा रहे थे, बल्कि पुलिस अधिकारियों के सामने ही गाड़ी को लहराते हुए निकल गए। ये हरकत देख डीएसपी लक्ष्मी सुथार ने तुरंत एक्शन लिया। बिना देरी किए कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और पूरे इलाके में नाकाबंदी करवा दी गई। पुलिस की मुस्तैदी ऐसी थी कि कुछ ही देर में स्कॉर्पियो को धर दबोचा गया।
पढ़ें ये खबरें
- हरदा में फिर बारूद के जखीरे से मंडराया खतरा! स्कूल के पास मकान में भरे थे पटाखों के बक्से, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार
- सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का वीडियो वायरल, माता-पिता के खिलाफ शिकायत; जानें क्या है पूरा विवाद
- ब्रेकिंग : अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला, तीन अज्ञात हमलावरों ने की फाइरिंग
- बंगाल-बलरामपुर के बाद गोरखपुर में हाई अलर्ट! दुर्गा पंडालों की सुरक्षा चाक-चौबंद, चप्पे-चप्पे पर PAC तैनात
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को आएंगे पंजाब, नशा विरोधी कार्यकर्ताओं के परिवारों से करेंगे मुलाकात

