तमिलनाडु की राजनीति में 59 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही कांग्रेस के विधायकों में काफी उत्साह है. सत्ता में वापसी की खुशी शपथ ग्रहण के दौरान भी दिखी. कांग्रेस के विधायक खुशी के मारे राहुल गांधी जिंदाबाद, राजीव गांधी अमर रहे, के कामराज अमर रहे के नारे लगाने लगे. हालांकि, उनके इस अति-उत्साह को राज्यपाल ने टोक कर रोक दिया. कांग्रेस विधायक और विधायक दल के नेता एस. राजेश कुमार मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ पत्र से इतर नारे लगाने लगे. गवर्नर ने कहा- ये आपकी शपथ का हिस्सा नहीं है।
किलियूर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक दल के नेता एस राजेश कुमार ने शपथ मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने ‘कामराज अमर रहें’, ‘भारत रत्न राजीव गांधी अमर रहें’ और ‘जननायक राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए।
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली नई सरकार का गुरुवार को कैबिनेट विस्तार हुआ, जिसमें 23 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इनमें दो कांग्रेस के विधायक भी शामिल हैं। तमिलनाडु की राजनीति में 59 साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस पार्टी के विधायकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.
इसका एक नजारा गुरुवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की टीवीके (TVK) गठबंधन सरकार के कैबिनेट विस्तार में देखने को मिला. कांग्रेस विधायक एस. राजेश कुमार मंत्री पद की शपथ लेते हुए बीच में ही ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ और ‘राजीव गांधी अमर रहें’ के नारे लगाने लगे.

इस पर राज्यपाल ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘यह आपकी शपथ का हिस्सा नहीं है।’ राजेश कुमार भी मुस्कुराए और इसके बाद शपथ दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने चले गए।
सिर्फ कांग्रेस विधायक ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) के विधायकों ने भी अपनी शपथ के दौरान सीएम विजय के लिए नारे लगाए. सलेम साउथ से टीवीके विधायक ए. विजय तमिलन पार्थीबन ने मंत्री पद की शपथ लेने के ठीक बाद मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री विजय की ओर देखते हुए कहा- ‘वाझगा थलाइवर, वलार्गा तमिल’ (नेता की जय हो, तमिल फले-फूले).
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

