IND vs ZIM 2nd T20I: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 रन से जीत दर्ज की और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में 220 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर ऑलआउट हो गई।

जिम्बाब्वे की ओर से सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। उनके अलावा तदिवानाशे मारुमनी ने 24, रयान बर्ल ने 20 और ब्रैड इवांस ने 19 रन का योगदान दिया। हालांकि अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके।

भारतीय गेंदबाजी में अभिषेक शर्मा सबसे सफल रहे और उन्होंने 3 विकेट अपने नाम किए। प्रिंस यादव और डेब्यूटेंट यश ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए, जबकि रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा और शिवम दुबे को 1-1 सफलता मिली।

अब तीसरे मुकाबले पर नजर

इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला कल यानी 26 जुलाई (रविवार) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे खेला जाएगा। भारतीय टीम क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि जिम्बाब्वे की कोशिश सम्मान बचाने की होगी।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H