Rahul Gandhi Tea Politics: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर है। कई प्रदर्शन के बाद भी मोदी सरकार ने ज्ञानेश कुमार को हटाने से इनकार कर दिया है। वहीं अब इंडिया ब्लॉक नये सिरे से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी का नतीजा है राहुल गांधी लंच पॉलिटिक्स के बाद अब ‘टी पॉलिटिक्स’ शुरू की है। आज राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के सांसदों को चाय पर बुलाया है। इसके बाद पीसी करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही राहुल गांधी और विपक्ष खुलासा करेगा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए कौन सी रणनीति बनाई है।

दरअसल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर रद्द करने की मांग को लेकर 12 अक्टूबर को राहुल गांधी समेत पूरा विपक्ष सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।

आज यानी 13 अक्टूबर को राहुल गांधी ने शाम 4 बजे इंडिया गठबंधन के सांसदों को चाय पर बुलाया है। यही से आगे की रणनीति तय की जाएगी। इंडिया गठबंधन के नेता आज शाम को सुनहरी बाग रोड नई दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इसमें राहुल गांधी के अलावा बंगाल की पूर्व सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और अन्य कई विपक्षी नेताओं के शामिल हो सकते हैं।

कल सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी याचिका

बता दें कि 12 अक्टूबर को वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया को रद्द करने की मांग और सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। यह याचिका राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव समेत 11 विपक्षी नेताओं द्वारा दायर की गई है। इनमें राहुल गांधी और खरगे के अलावा टीएमसी के सौगत रॉय, अखिलेश यादव, तेजस्वी प्रसाद यादव, संजय राउत, एमए. बेबी, डी. राजा, महुआ माजी, सुप्रिया सुले और ई. टी. मोहम्मद बशीर शामिल हैं।

याचिका में 14 खामियां

हालांकि राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां पाई गई है। याचिका में कोर्ट फीस ₹220 कम देने, दस्तावेज धुंधले होने समेत 14 खामियां है। लिहाजा राहुल गांधी को दोबारा इन खामियों का दूर करना होगा। इसके बाद ही इसपर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकेगी।

ज्ञानेश कुमार के मैसेज आते हैं- राहुल गांधी 
इधर राहुल गांधी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को माफ करने की बात कही थी हालांकि राहुल गांधी ने सीईसी के इस्तीफे की साफतौर पर मांग की थी। राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के उनको मैसेज आते हैं। नेता विपक्ष ने कहा कि आप (ज्ञानेश कुमार) गवाह बन जाओ. आपने अपराध किया है। आप मुख्य अपराधी नहीं हैं। आपने गलती की है। बहुत आसान है। इस्तीफा दीजिए और रास्ते से हट जाइए। हम आपको माफ करने के बारे में भी सोच सकते हैं क्योंकि वो इस देश की सेवा होगी।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m