India Bloc Connaught Place Lunch Live: मुख्य चुनाव आयुक्त यानी सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी गठबंधन यानी इंडिया ब्लॉक (India Bloc) लगातार प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने आज फिर इंडिया ब्लॉक के सांसदों को लंच पर बुलाया है। लंच में शामिल होने के लिए सभी विपक्षी सांसद पहुंच गए हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी पहुंच गए हैं। कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल स्थित मोएट्स रेस्टोरेंट में इंडिया ब्लॉक के सांसदों का लंच शुरू हो गया है। खबर है कि लंच के बाद सभी सांसद राजघाट तक मार्च करेंगे। इसके बाद महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।

बता दें कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज विपक्ष पूरे देश में प्रदर्शन कर रहा है। सभी विपक्षी पार्टियां सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर रद्द करने की मांग कर रहा है।

इधर विपक्षी सांसदों के लंच से पहले कनॉट प्लेस में बवाल हो गया। कांग्रेसियों ने मोदी समर्थक कश्मीरी युवक को पीटा (Congress workers beat Modi supporter Kashmiri youth) है। युवक का नामफहीम नजीर है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी समर्थक कश्मीरी युवक को मुक्के और थप्पड़ से बेदम पिटाई की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को गाली देने के आरोप लगाते हुए कश्मीरी युवक को पीट दिया। युवक ने कहा कि मेरा नाम फहीम नजीर है। मैं कश्मीर का रहने वाला हूं और पीएम नरेंद्र मोदी का फैन हूं। ईवीएम कांग्रेस लेकर आई थी। मैं किसी पार्टी से नहीं जुड़ा हुआ हूं। मैं सिर्फ पीएम मोदी का फैन हूं। मेरी जिम्मेदारी है, मुझे देश को नेपाल और बांग्लादेश नहीं बनने देना है। इसके बाद युवक रोने लगा। उसने कहा कि जब विपक्ष चुनाव जीतता है तब वोट चोरी नहीं होती है।

राहुल गांधी पर दो दिन में 2 एफआईआर दर्ज

बता दें कि एक दिन पहले 7 अक्टूबर को भी मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया ब्लॉक के सांसदों को लंच पर बुलाया था। हालांकि लंच के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने पहुंच गए थे। इस दौरान कांग्रेस प्रोटेस्टरों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर झुमाझटकी हुई थी।  जंतर-मंतर प्रोटेस्ट (Jantar Mantar protest) के दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट और बदसलूकी करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक तीन FIR दर्ज हुई हैं। इससे पहले, 6 अक्टूबर को मार्च के दौरान आकाशवाणी बिल्डिंग में घुसने के मामले में FIR दर्ज हुई थी।

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m