भारत और बांग्लादेश के बीच वर्तमान में संबंध कुछ तनावपूर्ण होने के बावजूद इंडिया ने बड़ा ही सराहनीय कदम उठाया है. दोनों देशों के बीच आई तल्खी को दूर करने के लिए भारत आज बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 कोच वाली पहली LHB ब्रॉड गेज पैसेंजर रेक कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री से रवाना करेगा. यह 200 डिब्बों के एक्सपोर्ट ऑर्डर का हिस्सा है. यह रैक 12 अगस्त को बांग्लादेश के लिए रवाना की जाएगी. 

भारत और बांग्लादेश के बीच रेलवे सेक्टर में सहयोग को लेकर 12 अगस्त का दिन अहम होने जा रहा है. रेल मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है.

बांग्लादेश ने 200 आधुनिक ब्रॉड गेज पैसेंजर कोच की सप्लाई के लिए भारतीय रेल से डील की है. बांग्लादेश की पटरी पर अब भारत में बने LHB कोच दौड़ेंगे. बांग्लादेशी नागरिक अब भारतीय रेल के बनाए गए ट्रेन में सफर करेंगें.  

रेलवे की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के कपूरथला के से बुधवार को बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 डिब्बों वाली एक ट्रेन रवाना की जा रही है. इनमें AC स्लीपर कोच, 3 AC चेयर कार, 11 नॉन एसी चेयर कार,2 पावर कार कोच शामिल हैं. इसमें डिजाइन और तकनीकी में भी बदलाव बांग्लादेश रेलवे की जरूरतों के मुताबिक किए गए हैं.

इन नए कोचों में कई आधुनिक यात्री-केंद्रित सुविधाएं शामिल की गई हैं. इनमें इंटीग्रेटेड CCTV सर्विलांस सिस्टम भी है, जिससे कोच के अंदर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. इसके अलावा आंशिक रूप से खुलने वाली खिड़कियां, बेबी केयर रूम और प्रेयर रूम भी उपलब्ध होंगे.

पूरे ऑर्डर के तहत 7 अलग-अलग वैरिएंट में 200 ब्रॉड गेज पैसेंजर कोच तैयार किए जा रहे हैं. इन कोच को जून 2026 से दिसंबर 2027 के बीच बांग्लादेश रेलवे के बेड़े में शामिल किए जाने की योजना है.

यह कोई पहली बार नहीं है कि बांग्लादेश भारतीय रेल की तरफ से पहली बार कोई ट्रेन नहीं भेजी जा रही है. इससे पहले भी बांग्लादेश रेलवे को साल 2015-16 में ब्रॉड गेज के 120 पैसेंजर कोच की सप्लाई भारत द्वारा किया गया था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m