Indian Murder in Sharjah Of UAE: संयुक्त अरब संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) य़ानी यूएई में भारतीय शख्स की नृशंस हत्या की गई है। यूएई के शारजाह में भारतीय की हत्या कर दी गई। भारतीय का शव 9 टुकड़ों में मिला। वहीं मृतक की पत्नी और बेटे के बारे में कोई जानकारी है। दोनों घटना के बाद से लापता हैं। कर्नाटक के उडुपी के रहने वाले अल्विन प्रकाश कुंदर पिछले 14 सालों से शारजाह एयरपोर्ट पर काम कर रहा था।
अल्विन प्रकाश के भाई अनिल प्रशांत कुंदर ने बताया कि उनकी पत्नी टीना कुंदर जो मूल रूप से उडुपी के उद्यावर की रहने वाली हैं, वो शारजाह में टीचर के तौर पर काम करती हैं। उनका बेटा अभी वहां 10वीं कक्षा में पढ़ रहा है।
दरअसल यह मामला तब सामने आया जब उनके परिवार को उनके लंबे समय तक गायब रहने की चिंता हुई। उनके भाई, जो भारत में हैं, ने उन्हें एक वॉइस मैसेज भेजा, लेकिन उन्हें हमेशा की तरह वॉइस रिप्लाई के बजाय एक टेक्स्ट मैसेज मिला। इस अजीब बातचीत से परिवार के सदस्यों को शक हुआ। इसके बाद रिश्तेदारों ने प्रकाश के काम की जगह पर संपर्क किया। उन्हें बताया गया कि वह भारत लौट आया है, जो गलत था। इसके बाद शारजाह में रहने वाले रिश्तेदारों ने पुलिस से संपर्क किया और गायब होने की फॉर्मल जांच की मांग की। अपनी जांच के दौरान, पुलिस को कथित तौर पर प्रकाश की कार मिली और उसकी डिक्की में शव काटकर रखे गए थे।
कार की डिक्की में 9 टुकड़ों में मिला शव
अल्विन प्रकाश कुंदर के भाई अनिल ने बताया कि जांच के दौरान ओमान जाने वाले रास्ते पर खड़ी कार की डिक्की के अंदर अल्विन प्रकाश का शव मिला। शव को 9 टुकड़ों में काटकर 2 बैग में भरा गया था। अनिल ने कहा कि परिवार को सोमवार को ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, जिसके बाद वे उडुपी में स्थानीय पुलिस के पास गए। हत्या के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। अनिल ने कहा कि CCTV फ़ुटेज में 2 पुरुष और 1 महिला को इमारत से निकलते हुए देखा जा सकता है। वे शारजाह से आधिकारिक सूचना का इंतजार कर रहे हैं।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



