Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (22 सितंबर 2026) की खबरों में ट्रंप की ईरान को धमकी- समझौता करो वरना तबाह कर देंगे; IND-JPN t20: भारत ने जापान को को सिर्फ 2 रन से हराया; साबुन-शैंपू और टूथपेस्ट पर अब दिखेगा Veg-Non Veg साइन; छात्रों की सुसाइड रोकने IIT हॉस्टल से हटेंगे सीलिंग फैन प्रमुख रहा।

1. ट्रंप की ईरान को धमकी- समझौता करो वरना तबाह कर देंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र को संबोधित करते हुए ईरान, वैश्विक सुरक्षा, अमेरिकी ताकत और दुनिया में शांति को लेकर अपनी सरकार की नीतियों का जोरदार बचाव किया। ट्रंप ने ईरान को आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला प्रमुख देश बताते हुए कहा कि अमेरिका उसे परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा।’

पढ़े पूरी खबर…….

2. IND-JPN t20: भारत ने जापान को को सिर्फ 2 रन से हराया

IND-JPN t20: भारत और जापान के बीच पहली बार हुआ टी20 इंटरनेशनल मुकाबला आखिरी गेंद तक रोमांचक रहा। बारिश के कारण मैच 5-5 ओवर का कर दिया गया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 32 रन बनाए। जवाब में जापान की टीम 3 विकेट पर 30 रन ही बना सकी। भारत ने 2 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

पढ़े पूरी खबर…….

3. साबुन-शैंपू और टूथपेस्ट पर अब दिखेगा Veg-Non Veg साइन

साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट, कॉस्मेटिक्स और टॉयलेटरीज खरीदने वाले ग्राहकों के लिए प्रोडक्ट के शाकाहारी या गैर-शाकाहारी मूल की पहचान आसान हो गई है। केंद्र सरकार ने Legal Metrology (Packaged Commodities) Fourth Amendment Rules, 2026 को 21 सितंबर 2026 को अधिसूचित किया है। इसके तहत संबंधित उत्पादों की पैकेजिंग पर वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन मूल बताने वाली रंगीन बिंदी का प्रावधान स्पष्ट किया गया है।

पढ़े पूरी खबर…….

4. छात्रों की सुसाइड रोकने IIT हॉस्टल से हटेंगे सीलिंग फैन

IIT Bombay News: IIT बॉम्बे में BTech छात्र साहिल रविंद्र वाकोडे की मौत के बाद संस्थान ने कैंपस और हॉस्टल में लगे सीलिंग फैन हटाकर उनकी जगह वॉल फैन लगाने का फैसला किया है। कैंपस में वॉल फैन पहुंचने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः

वंदे मातरम के छह अंतरे का गायन अनिवार्य करने वाले कानून को चुनौतीः सुप्रीम कोर्ट ने वंदे मातरम के छह अंतरे का गायन अनिवार्य करने वाले कानून को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है. सर्वोच्च न्यायालय ने कर्नाटक संगीतकार टीएम कृष्णा की रिट याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा. वंदे मातरम गीत से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा, ‘धार्मिक कारणों से राष्ट्रगीत न गाने वाले व्यक्ति को आपराधिक कार्रवाई का सामना नहीं करना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पीआईएल पर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। (पूरी खबर पढ़े)

UN General Assembly में तुर्की ने फिर उठाया कश्मीर का मुद्दाः संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN General Assembly) के जनरल डिबेट में तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर विवाद का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए होना चाहिए। एर्दोगन 2019 से 2024 को छोड़कर हर साल संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर का मुद्दा उठा चुके हैं। भारत पहले भी उनकी टिप्पणियों को खारिज करता रहा है। (पूरी खबर पढ़े)

 कार्तिक आर्यन-ममूटी बेस्ट एक्टर और यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेसः 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की सेरेमनी मंगलवार को गुजरात के एकता नगर (केवडिया) में आयोजित हुई। इस साल कार्तिक आर्यन को चंदू चैंपियन और मलयालम अभिनेता ममूटी को ब्रह्मयुगम के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया। वहीं, यामी गौतम ने आर्टिकल 370 के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार अपने नाम किया। पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा 18 जुलाई को की गई थी। (पूरी खबर पढ़े)

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m